29 Mar 2024, 05:02:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

भोपाल। ऐशबाग थाना इलाके में एक बदमाश ने पैसे के लेन को लेकर युवक की हत्या कर दी और बोरे में भरकर शव को पातरा नाले में फेंक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से वारदात के संबंध में पूछताछ जारी है।  
 
घटना 15 अगस्त की रात करीब 8 बजे की है। पुलिस के मुताबिक 42 वर्षीय अजीम उर्फ मिया पतलू विस्मिल्लाह कालोनी में रहता था। पैसे के लेने देन को लेकर उसका 32 वर्षीय मोहम्मद नावेद से विवाद चल रहा था। लेन-देन के संबंध में बात करने अजीम, मोहम्मद नावेद के घर अहमद अली कालोनी गया था। बात करने के दौरान दोनों में विवाद हो गया। तभी नवेद ने रस्सी से अजीम का गला घोंटा। इसके बाद घसीटते हुए वॉशरूम ले गया और वहां चाकू से गर्दन काटी। योजनाबद्ध तरीके से बोरे में लाश को भरकर और पातरा नाले में फेंक दिया। सुबह के समय राहगीरों ने नाले में एक बोरे के पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। 
 
पुलिस ने बोरे को निकलवाया और उसे खुलवाकर देखा तो कटी हुई लाश पड़ी थी। पुलिस ने मृतक की पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले की प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक का नवेद से विवाद चल रहा था। पुलिस ने दबिश देकर नवेद को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है। घटना के संबंध में टीआई राजीव जंगले का कहना है कि लेन-देन के विवाद में हत्या की वारदात हुई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »