25 Apr 2024, 12:40:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

भोपाल। मध्यप्रदेश में जल विभाग के पांच अधिकारी-कर्मचारी को राष्ट्रीय पदक के लिए चयनित किया गया है। इन अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्यमंत्री द्वारा आगामी स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त 2018 को पदक प्रदान किया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2017 के अवसर पर जेल विभाग के 5 अधिकारी-कर्मचारी सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के सुधारात्मक सेवा पदक से सम्मानित करने की घोषणा की है।  
 
सम्मानित होने वालों में अनिल कुमार अग्रवाल उप जेल अधीक्षक केन्द्रीय जेल नरंसिंहपुर, हरपाल सिंह राठौर सहायक जेल अधीक्षक जिला जेल शहडोल, सीताराम आठिया प्रमुख मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल इंदौर, फूल सिंह गिरेवाल मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल उज्जैन और सतीश प्रसाद तिवारी मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल उज्जैन शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »