24 Apr 2024, 02:40:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh » bhopal

'हड़ताल में शामिल लोगों को एक धेला भी नहीं दूंगा'- शिवराज सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2017 10:53AM | Updated Date: Apr 28 2017 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में हड़ताल का सिलसिला जारी है। पटवारी, राजस्व निरीक्षक के बाद अब 108 एम्बुलेंस के ईएमटी और पायलेट्स भी हड़ताल पर चले गए हैं। लगातार हो रही हड़ताल से खफा होकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताते हुए ट्वीट किया है।
 
मुख्यमंत्री ने लिखा, 'हड़ताल में शामिल नहीं होने वाले रोजगार सहायकों का मानदेय सात से नौ हजार कर दिया गया है। मैं हड़ताल में शामिल लोगों को एक धेला भी नहीं दूंगा।’ 
 
प्रदर्शन जारी: प्रदेश में 108 एम्बुलेंस कमर्चारियों की हड़ताल प्रदेश में दूसरे दिन भी जारी रही। दरअसल, काम के घंटे घटाए जाने और वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कमर्चारी अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »