29 Mar 2024, 19:53:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

MP: BJP विधायक के बेटे पर छेड़खानी - मारपीट का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2017 1:49PM | Updated Date: Mar 16 2017 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। सत्तारूढ़ बीजेपी के एक विधायक के बेटे पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगा है। जबकि, विधायक का कहना है कि ये सब राजनीतिक साजिश है। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के गांव खिरिया सुनैनिया का यह मामला है।

आरोप लगाने वाली महिला के मुताबिक छेड़खानी का विरोध करने पर उसके घर वालों के साथ मारपीट भी कई गई है। इधर टीकमगढ़ से बीजेपी विधायक केके श्रीवास्तव के मुताबिक उनका बेटा होली की शाम फार्महाउस में पार्टी के लिए गया था। इसी दौरान उनके एक नौकर का गांव के एक युवक से विवाद हो गया जिसकी उसने रिपोर्ट दर्ज करवाई।
 
विधायक का आरोप है कि उसी रिपोर्ट के जवाब में इस तरह के आरोप लगा दिए गए जो राजनीति से प्रेरित हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है लेकिन विधायक पुत्र पर सिर्फ मारपीट का केस दर्ज किया है। मामला सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक से जुड़ा होने के नाते राज्य की राजनीति गरमा गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »