19 Apr 2024, 13:39:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

पुलिस एकेडमी की निर्माणाधीन इमारत गिरी, 1 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2017 12:34PM | Updated Date: Mar 10 2017 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में पुलिस की निर्माणाधीन इमारत का बडा हिस्सा गिर जाने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के बाहरी इलाके में निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा कल शाम अचानक गिर गया। इससे वहां काम पर लगे 15 मजदूर घायल हो गये। सभी घायलों को मलबे से निकाल कर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां एक श्रमिक मलतू कोडी की मृत्यु हो गयी। मलतू मूल रूप से बिहार का निवासी बताया गया है। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई गयी है।
 
बताया गया है कि इस इमारत के बैडंमिटन हॉल की छत की ढलाई का काम चल रहा था। तभी सेटंरिग का एक हिस्सा भरभरा का अचानक गिर गया जिससे काम पर लगे मजदूर दब गये। घटना के बाद तुरंत राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे इन मजदूरों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »