29 Mar 2024, 20:17:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री के जन्म दिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2017 8:31PM | Updated Date: Mar 6 2017 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के जन्म दिन के अवसर पर भाजपा जिला भोपाल ने रविवार को रक्तदान षिविर का आयोजन किया गया। भाजपा की भोपाल इकाई ने मुख्यमंत्री के जन्म दिवस को सेवा दिवस रूप में मनाया। इस षिविर में मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी साधना सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने भी रक्तदान के लिए अपना रजिस्टेषन कराया। 

मुख्यमंत्री ने भी रक्तदान करने की इच्छा जाहिर-भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया। भाजपा के सभी 56 संगठनात्मक जिलों के 851 मंडलों में रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया था। भाजपा ने हिंदी भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
 
इस शिविर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान और उनकी पत्नी साधना सिंह चैहान ने भी शिरकत की। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चैहान, महापौर आलोक शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेष अध्यक्ष अभिलाष पांडे भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका सम्मान भी किया। खुद मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने रक्तदान के लिए अपनी इच्छा जाहिर की। इस षिविर के आयोजन से मुख्यमंत्री भी खुश नजर आए। 
 
1500 से कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान- इस शिविर में 1500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनाथालयों जाकर फल, कंबल और मिष्ठान वितरण भी किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश के सभी जिलों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया था। मोर्चा ने जिला स्तर पर रक्तदान करने वालों की डायरी भी बना रहा है। भाजपा महिला मोर्चा ने भी प्रदेश के अस्पतालों में जाकर मरीजों की सेवा की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »