26 Apr 2024, 03:16:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

नया ऑर्डर, जेल से भागने की कोशिश करे कैदी तो मार दो गोली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2017 7:35PM | Updated Date: Feb 14 2017 7:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरैना। मध्यप्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) गाजीराम मीणा ने कहा कि जेल के संतरियों को उन लोगों को गोली मारने के अधिकार दे दिए गए हैं, जो जेल ब्रेक करने का प्रयास करेंगे। इस संबंध में आदेश दे दिए गए हैं। सोमवार को मुरैना की जिला जेल से दो विचाराधीन कैदियों के भागने की घटना के बाद मीणा ने यहां का निरीक्षण किया। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कैदी के जेल ब्रेक करने के प्रयास को जेल पर हमला माना जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश की जेलों से पुराने हथियार जमा कराकर संतरियों को नए और एसएलआर जैसे आधुनिक हथियार दिए जाएंगे और ये बदलाव अगले 15 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। मीणा ने बताया कि घटना की जांच के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी और जेल के दो अधिकारियों का तीन सदस्यीय दल गठित किया गया है।

उन्होंने जेल अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडीजी ने फरार कैदियों ओमप्रकाश जाट और अनिल राठौर पर 10-10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है। इससे पहले पिछले साल भोपाल केंद्रीय जेल से दीपावली की रात आठ सिमी आतंकवादी प्रहरी की हत्या के बाद जेल तोड़ कर भाग निकले थे। उन्हें कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »