19 Apr 2024, 21:20:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

परसापानी के लिये ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे पर्यटक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2020 12:29AM | Updated Date: Jan 17 2020 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के सतपुड़ा टाईगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में स्थित पर्यटनस्थल परसापानी के लिये ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू हो गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सतपुड़ा टाईगर रिजर्व के बफर जोन में स्थित परसापानी में पर्यटन और जंगल कैम्प के लिए पर्याप्त सुविधायें हैं। यह पिपरिया से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ आने वाले पर्यटकों के लिए ईको पर्यटन विकास बोर्ड ने पर्यटक पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी शुरू कर दी है।
 
टाईगर रिजर्व के अन्दर स्थित परसापानी गाँव को लगभग 4-5 साल पहले विस्थापित कर यहाँ ग्रासलैण्ड विकसित किया गया है। रिजर्व में शाकाहारी पशुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी होने से मांसाहारी पशु भी इस क्षेत्र का रूख कर रहे हैं। परसापानी में बाघ, तेन्दुआ, चीतल सहित जैव विविधता की भरमार है। ईको टूरिज्म बोर्ड पर्यटकों की यात्रा को रोमांचक बनाने के लिये पक्षी दर्शन, ट्रेकिंग, जीप्सी सफारी, लेट एक्जिट सफारी, ग्राम भ्रमण, सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसी गतिविधियाँ भी संचालित करवाता है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »