भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के 18 नवंबर को उनके जन्मदिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कांग्रेस की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभाकक्ष में 18 नवंबर को पूर्वान्ह 11 बजे केक काटकर, मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी कर कमलनाथ का जन्मदिवस मनाया जायेगा। इस अवसर पर सभाकक्ष में रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया जायेगा।
इसी दिन वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महामंत्री प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह ने संयुक्त बयान जारी कर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ को 18 नवंबर को उनके जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके यशस्वी एवं दीर्घायु होने की कामना की है।