29 Mar 2024, 13:44:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राफेल सौदे पर कांग्रेस ने जनता को गुमराह किया : राकेश सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 1:35AM | Updated Date: Nov 15 2019 1:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राफेल सौदे पर आज दिए फैसले पर कहा कि कांग्रेस जानबूझकर राजनीतिक फायदे के लिए  इस मामले में पूरे देश को गुमराह कर रही थी। भाजपा द्वारा आज यहाँ जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार सिंह ने एक अनौपचारिक बयान में कहा है कि देश की शीर्ष अदालत ने राफेल सौदे को सही मानते हुए इसकी जांच के आदेश दिए जाने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से साबित हो गया है कि कांग्रेस के दावे में सच्चाई नहीं थी।
 
कांग्रेस को इस मामले में देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों में राजनीतिक फायदा लेने के लिए कांग्रेस ने इस मुद्दे को जनता के बीच उठाया। कांग्रेस द्वारा इस मामले में लगाई गईं पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज कर, उच्चतम न्यायालय ने एक बार फिर यह  स्पष्ट कर दिया है कि राफेल की खरीदी प्रक्रिया सही थी और इसकी जांच कराने  या इस मामले में एफआईआर कराने की कोई जरूरत नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »