28 Mar 2024, 20:55:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भोपाल सहित कुछ अन्य स्थानों पर हल्के बादलों ने बढाया तापमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 12:02AM | Updated Date: Nov 12 2019 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मध्यप्रदेश सहित कई अन्य स्थानों पर आज हल्के बादल छा जाने से कल के मुकाबले तापमान में कुछ वृद्धि हुई है। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक पी के साहा ने यूनीवार्ता को बताया कि जम्मू कश्मीर के ऊपरी वायुमंडल में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्यप्रदेश के अलावा भी कुछ अन्य स्थानों पर बादल छाये हैं। इससे भोपाल में अधिकतम तापमान कल की तुलना में 1Þ 4 डिग्री बढ़ गया। हालांकि रात का तापमान यथावत रहा।
 
लेकिन अगले तीन चार दिनों में सर्दी शुरू हो सकती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ग्वालियर, चंबल, इंदौर एवं उज्जैन में हल्के बादल छाये हुए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अन्य कोई सिस्टम नहीं है। भोपाल में अधिकतम तापमान 30Þ 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य है जबकि न्यूनतम कल के समान ही 16Þ 8 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री ग्वालियर एवं उमरिया में रिकार्ड हुआ है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »