20 Apr 2024, 21:44:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दीपावली मनाने की तैयारियों के एमपी में जोरदार बारिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2019 1:50PM | Updated Date: Oct 27 2019 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज जहां परंपरागत तरीके से दीपावली मनाने की तैयारियां चल रही हैं, वहीं राजधानी भोपाल समेत अनेक स्थानों पर हल्की बारिश और बादल छाए रहने से ठंडक बढ़ गयी है। राजधानी भोपाल में अनेक स्थानों पर कल देर शाम से हल्की बारिश शुरू हुयी। आज सुबह फिर बारिश होने से ठंडक घुलने के साथ ही मौसम सुहावना हो गया है। हालाकि हल्की बारिश और धूप नहीं खिलने के कारण कुछ समय के लिए बाजार में रौनक प्रभावित होती हुयी नजर आयी। 
 
भोपाल के अलावा आज और कल में छिंदवाड़ा, अमरवाड़ा, बुरहानपुर, बुधनी, इंदौर, महू, सिवनी, मंडला, धार, मलाजखंड, खरगोन, नरसिंहपुर, खंडवा, होशंगाबाद, पचमढ़ी, बैतूल और कुछ अन्य स्थानों पर भी बादल छाये रहे और हल्की बारिश हुयी। लगातार बादल छाए रहने से भोपाल समेत इन स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक कम बना हुआ है। इस वजह से दिन में भी ठंडक का अहसास होने लगा है। बारिश और ठंडक के कारण दीपावली के लिए सजे हुए बाजारों की रौनक कुछ हद तक प्रभावित होने की आशंका है। हालाकि दीपावली का उत्साह भी लोगों के मन मष्तिस्क पर हावी है। 
 
दीपावली के मद्देनजर बाजार रंगारंग लाइटों और उपभोक्ता वस्तुओं से सजे हुए हैं। शुक्रवार को धनतेरस के एक दिन पहले से ही बाजारों में जमकर खरीदारी हुयी और यह क्रम आज तक बना हुआ है। लोगों में मिट्टी से निर्मित दीओं और लक्ष्मी, गणेश एवं गोवर्धन की प्रतिमाओं को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। आज शाम को दीपावली की पूजन और पटाखे एवं आतिशबाजी आदि की धूम बनी रहेगी। दिन का नजारा देखकर ऐसा लगता है कि मौसम पर दीपावली के मद्देनजर लोगों का उत्साह भारी पड़ रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »