28 Mar 2024, 23:35:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

बरगी बांध के गेट खोलने से नर्मदा नदी में जबर्दस्त उफान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 7:50PM | Updated Date: Sep 9 2019 7:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित बरगी बांध के गेट खोलने से नर्मदा नदी में जबर्दस्त उफान आ गया है और इससे प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों में नदी खतरे के निशान के आसपास बह रही है। जलसंसाधन विभाग के प्रवक्ता के अनुसार नर्मदा नदी में जलस्तर बढ़ने से इसकी सहायक नदिया भी उफन रही है। प्रवक्ता ने बताया कि कल दोपहर बाद बरगी बांध के सभी 21 गेट खोल कर पानी की निकासी शुरू की गयी थी। आज बांध के 17 गेट खुले है। इस बांध से दोपहर तक पांच लाख 21 हजार क्यूसेक पानी की निकासी नदी में की गई है।
 
परिणामस्वरूप नदी के किनारे बसे जबलपुर, नरसिंहपुर, हरदा, होशंगाबाद, रायसेन, सीहोर, खरगोन, खंडवा, बडवानी आदि जिलों में नदी किनारे बसे लोगों को विभिन्न जिला प्रशासन ने सतर्क कर दिया तथा कहीं कहीं सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। खंडवा में नर्मदा नदी का जलस्तर 163Þ 9 मीटर हो गया है जो खतरे के निशान 165Þ 980 मीटर से करीब दो मीटर नीचे है। नदी में जलस्तर बढ़ता जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »