29 Mar 2024, 18:34:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

एमपी : मिलावट और कम तौल करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध विशेष अभियान के निर्देश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2019 3:36PM | Updated Date: Jun 19 2019 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने प्रदेश में मिलावट और कम नाप-तौल करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी संस्थाओं और दुकानदारों के विरुद्ध अभियोजन की कार्रवाई की जाए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रदेश में पिछले पांच माह में लगभग 25 हजार संस्थाओं की जांच की गई।
 
इनमें से 3,463 मामलों में प्रकरण दर्ज किये गये। इन संस्थाओं से 836 लाख रुपये जुर्माना राशि वसूली गई है। तोमर ने कहा कि प्रदेशवासियों को मिलावट रहित तथा पूर्ण मात्रा में सामग्री, गैस, डीजल, पेट्रोल प्राप्त हो सके, यह राज्य सरकार का दायित्व है। उन्होंने बताया कि नाप-तौल अमले द्वारा माह जनवरी से मई तक 716 एल.पी.जी. संस्थान एवं हॉकर्स की आकस्मिक जांच की गई।
 
इनमें से 149 के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कराये गये। इसी प्रकार 1280 प्रकरणों में एम.आर.पी. की जांच कर 107 प्रकरण, 1584 उपार्जन खरीदी केन्द्रों के धर्मकाटा की जांच कर 31 प्रकरण, शासकीय/अर्ध-शासकीय संस्थान के 1614 खरीदी केन्द्रों की जांच कर 25 प्रकरण तथा 1704 पैकेज घोषणाओं की जांच कर 188 प्रकरण दर्ज किये गये।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »