29 Mar 2024, 07:05:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

गोपाल भार्गव ने कमलनाथ सरकार को लिया निशाने पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2019 4:33PM | Updated Date: Jun 9 2019 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के उज्जैन और फिर भोपाल में मासूम बालिकाओं के साथ दुष्कर्म और फिर उनकी निर्मम हत्या की घटनाओं के बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव ने राज्य सरकार को निशाने पर लिया है। भार्गव ने ट्वीट के जरिए कहा कि उज्जैन और भोपाल की घटनाओं ने प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। अबोध बेटियों के साथ ही रही ऐसी घटनाएं हमारा माथा शर्म से झुका देती हैं।
 
समाज की विकृतियां आज इस भयावह स्तर पर पहुंच जाएंगी, यह कभी सोचा भी नहीं था। उन्होंने अन्य ट्वीट में आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस का शासन जंगलराज में तब्दील हो गया है। पहले नाबालिगों के अपहरण और हत्या की घटनाएं हुयीं और अब मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म और नृशंस हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं।
 
इसके लिए राज्य की लचर कानून व्यवस्था जिम्मेदार है। भार्गव ने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ और गृह मंत्री बाला बच्चन जिम्मेदार हैं। विपक्ष के नेता ने दोनों से त्यागपत्र की मांग भी कर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »