19 Apr 2024, 12:42:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

आपराधिक प्रकरणों को वापस लेने त्वरित कार्यवाही हो : बाला बच्चन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2019 5:10PM | Updated Date: Jun 4 2019 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन और विधि-विधायी मंत्री पी.सी.शर्मा ने आज मंत्रालय में उच्च-स्तरीय बैठक में आपराधिक प्रकरणों, विशेषकर धरना, प्रदर्शन, आन्दोलन संबंधी प्रकरणों की लोकहित में वापसी संबंधी समीक्षा के दौरान वैधानिक प्रक्रिया का पालन कर त्वरित कार्यवाही करने को कहा गया है।
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार लोकहित में उपरोक्त प्रकरणों को वापस लेने के लिये जिला-स्तर पर गठित समितियों को विचार-विमर्श कर अपनी अनुशंसाओं को अविलंब शासन के समक्ष विचारार्थ भेजने के लिये कहा गया है। बैठक में प्रमुख सचिव गृह  एस.एन.मिश्रा, प्रमुख सचिव विधि-विधायी सत्येन्द्र सिंह, संचालक लोक अभियोजन राजेन्द्र कुमार, सचिव गृह शाहिद अबसार और उप सचिव श्रीमती अंजू भदौरिया उपस्थित थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »