24 Apr 2024, 07:45:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

भोपाल । मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रहीं बहुजन समाज पार्टी  विधायक रमाबाई का कहना है कि वे मुख्यमंत्री कमलनाथ को समर्थन दे रही हैं और आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। रमाबाई ने आज यहां मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि उन्हें कोई शिकायत भी होगी, तो वे मुख्यमंत्री कमलनाथ से पूरे हक के साथ कहेंगी, लेकिन उनसे समर्थन नहीं लेंगी। उन्होंने कमलनाथ को सच्चा और ईमानदार सेवक भी बताया।
 
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा की ओर से उनके पास फोन आते हैं कि कांग्रेस को समर्थन देना छोड़कर वे भाजपा के साथ आ जाएं। हालाकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। उन्होंने यह कहा कि उन्हें प्रलोभन दिया जाता है कि उन्हें मंत्री बनाने के साथ ही करोड़ों रुपए दिए जाएंगे। राज्य में सत्तारूढ कांग्रेस को बसपा के दो विधायकों के अलावा सपा के एक और चार निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। दो सौ तीस सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस 114 विधायकों के साथ सरकार में है। भाजपा के पास 109 विधायक हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »