20 Apr 2024, 11:21:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

हम उस कांग्रेस के सदस्य हैं जिसकी अगुवाई पंडित जवाहरलाल नेहरू ने की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2019 5:11PM | Updated Date: May 27 2019 5:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित किये। सभी ने दो मिनिट का मौन रखा। प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि पंडित नेहरु ने प्रधानमंत्री के रूप में बड़े-बड़े काम किये। पंचशील का सिद्धांत प्रतिपादित किया। आज भी उनकी बनायी गयी विदेश नीति ही चल रही है।
 
उन्होंने भेल, स्टील कारखाने जैसे कई बड़े-बड़े संस्थान खड़े किये, जिनका लाभ देश की जनता को फल के रूप में मिल रहा है। यह नेहरूजी की दूरदृष्टि थी।  हम सभी को गर्व है कि हम उस कांग्रेस के सदस्य हैं जिसकी अगुवाई नेहरूजी ने की। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा कि पंडित नेहरू ने वैज्ञानिक सोच के साथ देश के विकास की रूपरेखा तय की थी। उनके समय बड़े-बड़े बांध बने और कल कारखाने स्थापित हुए। उनके प्रधानमंत्री रहते हुए भारत का संविधान बना जिस पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि पंडित जी के आदर्शों को ध्यान में रखकर नीति और कार्यक्रम बनाना चाहिये।
 
उपाध्यक्ष प्रकाश जैन ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में नेहरूजी ने राष्ट्रवाद को परिभाषित किया था। उन्होंने राजनैतिक आजादी के बाद ही आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक आजादी की बात कही, ताकि लोग सही मायने में अपने आपको स्वतंत्र मान सकें और देश के नवनिर्माण में अपनी सक्रिय हिस्सेदारी कर सकें।यह सही मायने में राष्ट्रवाद की परिभाषा है। इस अवसर पर संगठन प्रभारी राजीव सिंह मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता, पूर्व महापौर दीपचंद यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »