18 Apr 2024, 13:08:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

MP में कमलनाथ सरकार गिराने की पहल नहीं करेगी बीजेपी : शिवराज सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 6:47PM | Updated Date: May 26 2019 6:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को सेंट्रल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित'प्रेस से मिलिए" कार्यक्रम में कहा कि मैंने गंभीरता से कहा है कि हम अपनी तरफ से सरकार गिराने की कोई पहल नहीं करेंगे। वह खुद-ब-खुद गिरे तो गिरे तो अलग बात है। भाजपा जोड़-तोड़ की राजनीति नहीं करती, लेकिन कांग्रेस सरकार अगर अपने आप अंतर्विरोधों के चलते गिर जाए तो कुछ नहीं कहा जा सकता।
 
उन्होंने नवनिर्वाचित सांसदों को नसीहत भी दी कि भारी वोट से मिली जीत स्थाई नहीं है। जनता की सेवा करेंगे तो ही जनता साथ देगी। चौहान ने प्रदेश और देश में मिली ऐतिहासिक जीत पर कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब लगातार दूसरी बार कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष भी औपचारिक तौर पर नहीं बना पाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में जातिवाद, पंथवाद और राजतंत्रवाद खत्म होकर सिर्फ 'मोदीवाद" की जीत हुई। मोदीवाद का अर्थ समझाते हुए उन्होंने कहा कि 'सबका साथ सबका विकास" की जीत हुई है।
 
उन्होंने ये भी कहा कि ये कांग्रेस के लिए आत्मचिंतन का समय है। कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर खजाना खाली छोड़ने के जवाब में कहा कि भाजपा ने भरा-पूरा प्रदेश छोड़ा था। हर साल बजट प्रस्तुत किया जाता था। कांग्रेस की ओर से प्रचारित न्याय योजना पर उन्होंने कहा कि जनता हर चीज को ध्यान से देखती है। दल जो लिखेंगे, उसे पूरा करना ही होगा। राहुल का जवाब न्याय योजना पर हास्यास्पद था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »