29 Mar 2024, 05:37:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मतगणना स्थल पर हो जनरेटर की व्यवस्था : शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2019 3:56PM | Updated Date: May 22 2019 3:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश में बिजली व्यवस्था के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरते हुए निर्वाचन आयोग से मांग की कि मतगणना स्थलों पर जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित हो। चौहान ने आज यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान आरोप लगाया कि प्रदेश में 'बंटाढार युग' लौट आया है। कल सुबह से मतगणना होगी। ऐेसे में चुनाव आयोग बिजली के भरोसे नहीं रहे और जनरेटर का इंतजाम रखे। उन्होंने कहा कि अगर मतगणना के दौरान बिजली चली गई तो मुख्यमंत्री कमलनाथ इसका आरोप भाजपा पर लगा देंगे।
 
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे मतगणना स्थल पर सभी जगह जनरेटर की व्यवस्था कराने की निर्वाचन आयोग से मांग करते हैं। उन्होंने ये भी दावा किया कि चुनाव में भाजपा की 'लैंडस्लाइड विक्ट्री' होगी और इसीलिए विपक्ष इसका ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने जा रहा है। प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के शासनकाल को भाजपा ने 'बंटाढार युग' का नाम दिया था। पार्टी का आरोप है कि सिंह के कार्यकाल में प्रदेश में बिजली व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »