29 Mar 2024, 05:43:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिग्विजय सिंह के लिए धूनी रमाने पर फंसे कंप्यूटर बाबा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2019 4:37PM | Updated Date: May 9 2019 4:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्य प्रदेश में भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में उतरे कम्प्यूटर बाबा ने हठ योग और धुनि रमाने वाले मामले में कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी सुदाम खाड़े ने बीजेपी की शिकायत पर कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ हठ योग और धुनि मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में उतरे कंप्यूटर बाबा ने हजारों साधुओं के साथ मिलकर हठ योग लगाया है। इस हठ योग में साधु-संतों द्वारा रोजाना पूजा पाठ और कांग्रेस की जीत के लिए प्रार्थना की जा रही है। मंगलवार को कंप्यूटर बाबा ने धूनी रमाई उसके बाद बुधवार को एक रोड शो भी निकला था।
 
कंप्यूटर बाबा पर जांच के बिंदु
* किससे और कब मांगी अनुमति, कब जारी की गई अनुमति।
* कार्यक्रम के लिए दिग्विजय सिंह ने कंप्यूटर बाबा और अन्य साधु संतों को क्या कहकर बुलाया था।
* कम्प्यूटर बाबा किस पार्टी के लिए कर रहे हैं प्रचार-प्रसार और कितना आ रहा है कार्यक्रम में खर्च।
दिग्गी राजा का बीजेपी की भगवा वस्त्रधारी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से मुकाबला है. ऐसे में अब साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ कंप्यूटर बाबा के नेतृत्व में साधु-संतों की टोली कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के समर्थन में उतर आई है।
बता दें कि भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में कम्प्यूटर बाबा समेत करीब 1000 साधुओं ने हठ योग लगाया है। इस हठ योग में रोजाना पूजा पाठ और कांग्रेस की जीत के लिए प्रार्थना की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »