25 Apr 2024, 21:23:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

कर्जमाफी योजना की शुरूआत जैत गांव से ही की गई - सुरेश पचौरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2019 12:07PM | Updated Date: May 7 2019 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी ने आज कहा कि राज्य सरकार ने किसान कर्जमाफी संबंधी योजना की शुरूआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह गांव जैत से ही की है। पचौरी ने यहां पत्रकारों से चर्चा में यह जानकारी दी। इसके पहले  पचौरी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल चौहान के निवास पर पहुंचा और 21 लाख ऐसे किसानों के नाम और दस्तावेज उन्हें सौंपे, जिन्हें कर्जमाफी का लाभ मिला है।
 
चौहान से मुलाकात के बाद पचौरी ने कहा कि इस योजना की शुरूआत चौहान के गांव जैत से ही की गई है। उन्हें अपने गांव में भी इस संबंध में पता करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी का वचन दिया है और उस पर अमल भी किया जा रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के अनुसार 21 लाख किसानों का कर्जा माफ हो गया है।
 
लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के कारण यह कार्य प्रभावित हुआ है और चुनाव पूरे होने के बाद शेष किसानों को भी इसका लाभ दिया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा ने पत्रकारों से कहा कि राज्य के कांग्रेस भ्रम में कतई नहीं है। वे जानते हैं कि उनका कर्जा माफ हो रहा है। लेकिन अब भाजपा को किसानों की कर्जमाफी के संबंध में भ्रम फैलाने से बचना चाहिए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »