29 Mar 2024, 17:49:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भोपाल : प्रतिबंध के बाद प्रज्ञा का मौन धारण, मंदिरों में दर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2019 12:09PM | Updated Date: May 2 2019 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने निर्वाचन आयोग द्वारा उन पर 72 घंटे का प्रचार सबंधित प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अब मौन धारण कर मंदिरों में दर्शन का सिलसिला शुरु कर दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक ठाकुर ने मौन धारण कर लिया है। वे अब विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगी। प्रतिबंध के पहले दिन ठाकुर ने स्थानीय भवानी मंदिर पहुंच कर दर्शन किए।
 
पार्टी ने इसके अलावा उनके संघर्ष की कहानी को एक बुकलेट 'साध्वी के संघर्ष की कहानी' के तौर पर प्रकाशित करवाया है। इसे अब घर-घर तक पहुंचा कर पार्टी लोगों के बीच पहुंच रही है। ठाकुर के प्रति निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए उनके चुनाव प्रचार या रैली करने पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया है। ठाकुर द्वारा शहीद पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे और अयोध्या में विवादित ढांचे को लेकर दिए बयानों के मामले में आयोग ने यह प्रतिबंध लगाया है। प्रतिबंध आज सुबह छह बजे से 72 घंटे के लिए लगाया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »