19 Apr 2024, 04:06:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

फासिस्ट और पूंजीवादी ताकतों के खिलाफ संघर्ष की आवश्यकता : भाकपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2019 3:06PM | Updated Date: May 1 2019 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने दुनिया की मेहनतकश जनता के पर्व मजदूर दिवस के अवसर पर आज यहां जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। यह जुलूस शहर के इतवारा से शुरू होकर चिन्तामन चौराहा ,लखेरापुर, पीरगेट, सिंधी मार्केट, जवाहर चौक जुमेराती से मंगलवारा चौराहा पहुंचकर सभा में परिवर्तित हुआ। जुलूस में ट्रांसपोर्ट हम्माल मजदूर सभा तथा अन्य संगठनों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।
 
यह जुलूस मजदूर एकता के नारे लगाते हुए निकाला गया। भाकपा की यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि पार्टी के जिला सचिव शैलेन्द्र कुमार शैली ने मजदूर दिवस पर  मेहनतकश जनता का अभिवादन करते हुए मेहनतकशों की सत्ता स्थापित करने तथा इस लक्ष्य में बाधक फासिस्ट और पूंजीवादी ताकतों के खिलाफ संघर्ष करने की आवश्यकता बताई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »