29 Mar 2024, 07:37:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

अमित शाह को हत्‍या का आरोपी बताने पर राहुल गांधी को कानूनी नोटिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2019 6:45PM | Updated Date: Apr 28 2019 6:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को कानूनी नोटिस भेजा है। जबलपुर के सिहोरा में चुनावी सभा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को हत्या का आरोपी बताने पर आहत होकर प्रभात झा ने राहुल को यह कानूनी नोटिस भेजा है।
 
प्रभात झा का कहना है कि राहुल गांधी का शाह को लेकर दिया बयान अत्यंत निम्न स्तरीय और अपमानजनक है। प्रभात झा ने नोटिस के जरिए राहुल गांधी से तीन दिन में माफी मांगने और बयान पर खेद जताने की मांग की है और अगर राहुल ऐसा नहीं करते हैं तो भोपाल की कोर्ट में मानहानि का केस करेंगे।
 
प्रभात झा ने राहुल गांधी के शहडोल में चुनावी सभा के दौरान आदिवासियों को लेकर बनाए गए नए कानून के बारे में गलत जानकारी देने पर भी नोटिस दिया है। प्रभात झा का आरोप है कि राहुल गांधी ने सभा में कहा कि केंद्र सरकार ने आदिवासियों को गोली मारने का कानून बनाया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »