19 Apr 2024, 18:44:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झूठ बोल कर बरगला रही भाजपा : सलूजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2019 11:30AM | Updated Date: Apr 15 2019 11:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस समिति अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने आज कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार झूठ बोल कर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने न तो संबल योजना बंद की है और न ही अंतिम संस्कार की राशि बंद की है। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में आयकर विभाग द्वारा मारे गए छापे में कांग्रेस से जुड़े किसी व्यक्ति के यहाँ अवैधानिक कुछ भी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि छापे में जिस शख़्स के यहां राशि मिली, उस शख्स ने खुद स्वीकार किया कि उसने यह राशि भाजपा के 15 साल के शासनकाल में कमाई है और वो भाजपा समर्थक है।
 
सलूजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री  चौहान अपने पद और कद की गरिमा को झूठ परोसकर गिरा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता किसानों की कर्ज माफी और अन्य जनहित के मुद्दों पर झूठ बोल रहे हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »