25 Apr 2024, 15:25:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

आंनदीबेन ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2019 5:19PM | Updated Date: Apr 12 2019 5:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने रामनवमी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्रीमती पटेल ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीराम ने मर्यादित जीवन का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया, इसीलिये उन्हें मर्यादा पुरूषोत्तम कहा जाता है। वे असत्य पर सत्य की जीत की प्रेरणा देने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुए थे। उन्होंने रामनवमी पर्व पर युवाओं से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आव्हान किया। उन्होंने नागरिकों की सुख-समृद्धि और प्रदेश के विकास की मंगलकामना भी की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »