19 Apr 2024, 12:00:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पार्टी जहां से चाहेगी वहीं से चुनाव लडूंगा : दिग्विजय सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 2:00PM | Updated Date: Mar 24 2019 2:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान करने के कुछ ही घंटे बाद दिग्विजय ने शनिवार को कहा कि वैसे तो मेरी पहली प्राथमिकता राजगढ़ लोकसभा सीट है, लेकिन उसके बावजूद पार्टी जहां से भी लड़ाना चाहेगी मैं वहां से चुनाव लडूंगा।
 
राज्यसभा सांसद एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि वैसे तो 2020 तक मेरा राज्यसभा का टाइम है, लेकिन फिर भी पार्टी चाहती है कि मैं लोकसभा में जाऊं। वैसे तो मेरी पहली प्राथमिकता राजगढ़ संसदीय सीट सही है, जहां का मैं वोटर भी हूं।
 
लेकिन उसके बावजूद मैंने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से कहा है कि जहां से पार्टी लड़ाना चाहेगी, मैं वहां से चुनाव लड़ लूंगा।
 
उन्होंने कहा कि जहां से कांग्रेस अध्यक्ष कहेंगे वहां से लोकसभा चुनाव लड़ लूंगा। लेकिन लडूंगा जरूर। दिग्विजय ने कहा कि मैंने जीवन में हमेशा चुनौतियों को स्वीकार किया है और चुनौतियों को स्वीकार करना मेरी आदत में शुमार है। इसलिए मुझे कोई दिक्कत नहीं है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »