25 Apr 2024, 09:05:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

होली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता : डीआईजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2019 3:53PM | Updated Date: Mar 20 2019 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पुलिस उपमहानिरीक्षक इरशाद वली ने आज कहा कि कल मनाए जाने वाले होली के त्योहार को लेकर पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की है। वली ने आज यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम के साथ पुलिस प्रशासन की बैठक हुई है।
 
होली के दौरान निकलने वाले चल समारोह में पुलिस सुरक्षा रहेगी, ताकि चल समारोह निर्विघ्न संपन्न हों। संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक व्यवस्थाएं की गईं हैं। अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »