28 Mar 2024, 16:04:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वायुसेना की कार्रवाई से जश्न का माहौल - कैलाश विजयवर्गीय ने बांटे लड्डू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2019 2:08PM | Updated Date: Feb 26 2019 2:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों से देशभर में जश्न का माहौल है। मप्र में भी जनता वायुसेना की कार्रवाई पर खुशी से जश्र मना रही है। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जहां वायुसेना के पराक्रम को सलाम किया है वहीं इंदौर में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने जन मानस के साथ ढोल नगाढ़ो की थाप पर मिठाई बांटकर जश्र मनाया। भोपाल में भी भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने समर्थकों के साथ आतिशबाजी की और ढोल नगाड़े बजा कर जश्र मनाया। 
 
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए वीडियो साझा कर अपनी शुभकामना संदेश प्रेषित की है। शिवराज सिंह ने अपने संदेश में कहा ‘आतंकवाद को जड़ से उखाडऩे का अभियान शुरू हो गया है! भारत की तरफ कोई गलत नजऱ से देखेगा, तो उसका वही अंजाम होगा जो आज जैश के आतंकियों का हुआ है। #IndianAirForce और हमारे जवानों के जज्बे को सलाम ! #IndiaStrikesBack’। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »