19 Apr 2024, 09:10:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी : जुड़वां भाइयों की हत्या के मामले में 6 लोग गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2019 1:46PM | Updated Date: Feb 25 2019 1:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्य प्रदेश में जुड़वां भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरप्तार किया है। इनमें से 5 उत्तर प्रदेश तथा एक शख्स मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम राजू द्विवेदी, लकी तोमर, रोहित द्विवेदी, रामकेश यादव, पिंटू रामस्वरुप यादव है। इन सभी के अलावा एमपी से पकड़े गए शख्स का नाम पद्मा शुक्ला है। इंस्पेक्टर जनरल (रीवा क्षेत्र) चंचल शेखर ने बताया कि पदमा का छोटा भाई विष्णुकांत उर्फ छोटू बजरंग दल का क्षेत्रीय संयोजक है। 
उन्होंने बताया कि पुलिस को विष्णुकांत के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। चंचल शेखर ने कहा कि पुलिस ने रंगदारी की रकम (20 लाख रुपए) भी बरामद कर लिया है और साथ ही साथ अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने जो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं उनमें से दो मोटरसाइकिलों पर ‘राम राज्य’ लिखा हुआ है। पुलिस ने बताया है कि अपहरणकर्ताओं ने इन बच्चों को रिहा करने के एवज में 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। बच्चों के परिवार वालों ने 20 फरवरी को 20 लाख रुपए किडनैपर्स को दिया भी था। 
 
किडनैपर्स अलग-अलग लोगों के फोन का इस्तेमाल रंगदारी मांगने के लिए कर रहे थे। राज्य में दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद यहां तनाव भी देखने को मिला है। स्थानीय लोगों ने रविवार को घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने के लिए पुलिस को थोड़ा बल प्रयोग भी करना पड़ा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »