20 Apr 2024, 08:22:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

अखबार में छपी खबर पर सदन में नहीं होती कोई चर्चा : एन पी प्रजापति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2019 3:36PM | Updated Date: Feb 20 2019 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति ने आज कहा कि सदन में अखबार में प्रकाशित खबरों के आधार पर कोई चर्चा नहीं होती। इसके पहले सदन की कार्यवाही शुरु होते ही नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अभूतपूर्व संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सदन में दो दिन पहले मंत्रियों द्वारा दिए गए लिखित जवाबों के बाद उपजे विवाद के संदर्भ में कहा कि जिस प्रकार से उत्तर आए, क्या उन उत्तरों के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कोई बैठक हुई है।

भार्गव की इस टिप्पणी के बाद अध्यक्ष प्रजापति ने कहा कि समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों के आधार पर सदन में कोई चर्चा नहीं होती।उन्होंने प्रश्नकाल चलने देने के भी निर्देश दिए। इसी बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुत दिन बाद विपक्ष में बैठने का मौका मिला है। भाजपा की ये यात्रा सुखी और लंबी रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें संविधान का ज्ञान है और कोई उन्हें इसका पाठ नहीं पढाए।

उन्होंने भी इस बात पर जोर दिया कि सदन में अखबार में छपी चीजों पर कोई बात नहीं होनी चाहिए। इसी दौरान पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के कल के ट्वीट पर भी सवाल उठाए। हालांकि इसी बीच अध्यक्ष प्रजापति ने सदन की कार्यवाही आगे बढ़ा दी। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा था कि मंदसौर में किसानों पर हुए गोलीकांड, पौधारोपण घोटाले के दोषियों और सिंहस्थ में हुई आर्थिक अनियमितताओं के दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »