24 Apr 2024, 20:17:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भोपाल : मंत्री तुलसीराम सिलावट ने साफ-सफाई को लेकर दिए कड़े निर्देश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2019 6:21PM | Updated Date: Feb 7 2019 6:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि स्वास्थ्य केन्द्र और अस्पताल परिसर में गन्दगी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सिलावट आज यहां कोलार स्थित स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में पानी सप्लाई की टंकियों की हर 15 दिन में सफाई सुनिश्चित हो। पेयजल के लिये ऑरो सिस्टम लगाए जाए। कोलार स्वास्थ्य केन्द्र में ओपीडी में मरीजों की कतार मिलने पर उन्होंने कहा कि पंजीयन के काउन्टर बढ़ाये जायें और ओपीडी कक्ष में मरीजों के लिये बैठनें की व्यवस्था की जाये।
 
निरीक्षण के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ के कक्ष में उचित परीक्षण टेबल नहीं होने और प्रसूताओं को भोजन नहीं दिए जाने पर सिलावट ने सीएमएचओ को तत्काल बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कोलार स्वास्थ्य केन्द्र के अतिकुपोषित बच्चों के एनआरसी वार्ड में पलंग के बीच में पर्याप्त स्पेस नहीं होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि छोटे से कक्ष में 10 पलंग लगाए गए हैं। दो पलंग के बीच में पर्याप्त स्पेस नहीं रखा गया है। उन्होंने निर्देश दिये कि वार्ड का विस्तार कर पलंगों के बीच में पर्याप्त दूरी रखी जाये। निरीक्षण के दौरान विधायक रघुराज सिंह कंसाना और पंकज चतुर्वेदी भी साथ थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »