29 Mar 2024, 18:09:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश के उत्तरी इलाकों में बारिश की संभावना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2019 7:08PM | Updated Date: Feb 5 2019 7:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। राजस्थान के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में ऊपरी हवाओं का चक्रवात बनने के कारण इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने का मिल सकता है। इसके चलते अगले एक से दो दिन में फिर एक बार मौसम में बदलाव होने के साथ ही प्रदेश के उत्तरी इलाकों में बारिश हो सकती है।
 
मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विझोभ के चलते राजस्थान में बने ऊपरी हवाओं के चक्रवात के चलते कल से मध्यप्रदेश के उत्तरी इलाकों में इसका असर देखने का मिल सकता है। इसका सबसे ज्यादा असर ग्वालियर चंबल संभाग में देखने का मिलेगा, जहां तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई गयी है। वहीं दो से तीन दिन बाद एक बार फिर ठंड के लौटने के आसार जताए गए हैं।
 
इससे पहले आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान में आंशिक बादल देखे गए, जिसके चलते लगभग सभी स्थानों पर दिन के साथ रात के तापमान बढ़े हैं। हालांकि इस दौरान मंडला में अन्य स्थानों की अपेक्षा ठंड रही, जहां न्यूनतम पारा आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, अन्य स्थानों पर रात का पारा दस से पंद्रह डिग्री के बीच बना रहा है।
 
राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्र में आज सुबह आसमान में हल्के बादल देखे गए। दोपहर बाद धूप खिलने से गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि अभी यहां मौसम इसी तरह का बना रहेगा, लेकिन दो दिन बाद मौसम के साफ होने के साथ एक बार फिर ठंड के लौट कर आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »