18 Apr 2024, 13:12:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

देश को क्रिकेट न समझें राहुल गांधी : शिवराज सिंह चौहान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 4 2019 2:43PM | Updated Date: Feb 4 2019 2:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के रविवार को पटना की जन आकांक्षा रैली में दिए गए बयान पर तंज सकते हुए कहा कि, यह देश क्रिकेट नहीं है, जहां फ्रंटफुट पर खेलने की बात कही जा रही है। शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को राज्य के 29 विधानसभा क्षेत्रों के लिए डिजिटल रथों को रवाना करते हुए पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में कहा, राहुल गांधी नए जुमले दें रहे हैं, कह रहे हैं, अब यह दे देंगे, वह दे देंगे, कह रहे है कि, फ्रंट फुट पर खेलेंगे, देश क्रिकेट नहीं है, जो फ्रंट फुट पर खेलकर छक्के मारने की बात कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि यहां तो मोदी जैसे लोगों की जरूरत है, जो सच्चे मन से देश सेवा करें, देश के लिए परिश्रम करना होता है। गौरतलब है कि रविवार को पटना में हुई कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली में राहुल गांधी ने कहा कि अब उनकी पार्टी बैकफुट पर नहीं बल्कि फ्रंट फुट पर खेलगी। इसी को लेकर शिवराज ने तंज कसा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »