19 Apr 2024, 04:19:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राहुल की घोषणा के बाद बोले कमलनाथ - अब देश में कोई भूखा नहीं सोएगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2019 11:43AM | Updated Date: Jan 29 2019 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आगामी लोकसभा चुनावों में सत्ता में आने पर गरीबों को न्यूनतम आय की गारंटी का अधिकार देने की घोषणा का मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्वागत करते हुए कहा कि अब देश में कोई भूखा नहीं सोएगा।
 
कमलनाथ ने ट्विटर पर लिखा कि गांधी ने गरीबों के हित में एक ऐतिहासिक फैसला  लिया है। 2019 में केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही हर गरीब के बैंक खाते में 'न्यूनतम आमदनी' होगी। अब हिंदुस्‍तान में ना कोई गरीब भूखा रहेगा, ना भूखा सोएगा। 
 
राहुल गांधी ने कल नरेंद्र मोदी सरकार पर उद्योगपतियों के हितैषी तथा किसान एवं गरीब विरोधी होने के तीखे आरोप लगाते हुए कहा था कि आगामी लोकसभा चुनावों में सत्ता में आने पर कांग्रेस गरीबों को न्यूनतम आय की गारंटी का अधिकार प्रदान करेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »