28 Mar 2024, 18:31:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

व्यापमं घोटाला : पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा सहित आठ को मिली क्लीन चिट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2019 11:48AM | Updated Date: Jan 20 2019 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। व्यापमं घोटाले में भाजपा शासनकाल में पूर्व मंत्री रहे लक्ष्मीकांत शर्मा सहित आठ अन्य लोगों को सीबीआई ने स्पेशल कोर्ट में चालान पेश कर क्लीन चिट दे दी है। सीबीआई ने शनिवार को परिवहन आरक्षक भर्ती घोटाले में स्पेशल कोर्ट में 74 पेज का चालान पेश किया। इसमें 26 लोगों को आरोपी बनाया गया।
 
हालांकि, व्यापमं घोटाले की जांच में दोषी पाए गए लक्ष्मीकांत शर्मा और उनके ओएसडी रहे ओपी शुक्ला समेत आठ अन्य को सीबीआई ने क्लीन चिट देकर दोषी नहीं माना है। व्यापमं घोटाले में लक्ष्मीकांत शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। उन्हें लम्बे समय तक जेल में रहना पड़ा था। कांग्रेस इस मामले में लगातार सीबीआई पर पक्षपात करने एवं भाजपा नेताओं के खिलाफ सबूत ना जुटाने का आरोप लगाती रही है। 
 
इधर, भाजपा नेता एवं लक्ष्मीकांत शर्मा के समर्थकों ने उत्सव मनाना शुरू कर दिया है। जेल में रहते शर्मा ने कई बार कहा था कि वो व्यापमं घोटाले के कारण नहीं, बल्कि राहू की महादशा के कारण जेल में हैं। महादशा समाप्त होते ही निर्दोष साबित हो जाएंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »