25 Apr 2024, 10:30:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस की हिना कांवरे बनीं एमपी विधानसभा की डिप्टी स्पीकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2019 3:58PM | Updated Date: Jan 10 2019 3:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस की हिना कांवरे भारी हंगामे के बीच विधानसभा की उपाध्यक्ष चुन ली गईं। गुरुवार को उपाध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया के दौरान विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। हंगामा इतना बढ़ा कि विपक्षी सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष पर ही पक्षपात का आरोप लगा दिया। विधानसभा की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी। विधानसभा में शीतकालीन सत्र के चौथे दिन गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पक्ष और विपक्ष में तीखी नोंकझोंक हुई।
 
स्पीकर चुनाव के दौरान हुए हंगामे की तरह ही स्थिति डिप्टी स्पीकर के चुनाव में भी दिखाई दी। पक्ष-विपक्ष के बीच चली तीखी नोंक-झोंक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष को हस्तक्षेप करना पड़ा। अध्यक्ष ने मंत्रियों को भी चेताया। हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष के पद पर हिना कांवरे को निर्वाचन करने की घोषणा की। उधर, विपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष पर पक्षपात के आरोप लगाते हुए उपाध्यक्ष चयन प्रक्रिया को अलोकतांत्रिक बताया और जमकर नारेबाजी की ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »