29 Mar 2024, 05:33:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भोपाल: शोभन सिंह कुलस्ते के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2019 2:16PM | Updated Date: Jan 10 2019 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के पिता शोभन सिंह कुलस्ते के निधन पर आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की। भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री अतुल राय कुलस्ते के पिता के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।

इनके अलावा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह भदौरिया, विनोद गोटिया, रंजना बघेल, सुश्री उषा ठाकुर, रामलाल रौतेल, प्रदीप लारिया, सुदर्शन गुप्ता, रामेश्वर शर्मा, विजेश लुणावत, जीतू जिराती, प्रदेश महामंत्री अजय प्रताप सिंह, बंशीलाल गुर्जर, मनोहर उंटवाल सहित कई अन्य नेताओं ने भी  शोभन सिंह कुलस्ते के निधन पर शोक व्यक्त किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते के पिता शोभन सिंह कुलस्ते का आठ जनवरी को उनके गृह नगर मंडला जिले के बरबटी गांव में निधन हो गया था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »