28 Mar 2024, 14:02:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में फिर लौटी ठंड, अनेक स्थानों में रहा कोहरे का प्रभाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2019 4:55PM | Updated Date: Jan 7 2019 4:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मौसम के बदले मिजाज के बीच आज मध्यप्रदेश में दिन की शुरूआत कोहरे के साथ हुई। सुबह प्रदेश के अनेक स्थानों में कोहरे के चलते ठंड के तेवर फिर से तल्ख हो गए। इस बीच राजधानी भोपाल में तीन डिग्री तक पारा लुढ़का, वहीं प्रदेश के अधिकतर स्थानों में एक से दो डिग्री तक की गिरावट हुई।

मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों ने बताया कि पहाड़ों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में हुई बारिश के चलते प्रदेश के मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है। कल शाम से मौसम बदलने लगा और उत्तरी हवाएं चलने से रात में ठंड बढ़ गई। हालांकि कल रात में रीवा और जबलपुर संभागों के कुछ स्थानों में अचानक मौसम बदल गया और तेज गड़गडाहट के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

सुबह-सुबह प्रदेश के उत्तर इलाकों के साथ पूर्वोत्तर के अनेक हिस्सों के अलावा भोपाल और इंदौर संभाग में कहीं कहीं कोहरा देखा गया, जिसके चलते ठंड के तेवर बदल गए। कड़ाके की ठंड के बीच सुबह स्कूल बच्चों तथा अपने-अपने कामकाज में जाने वाले अन्य लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक अभी मौसम इसी तरह का बना रहेगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »