28 Mar 2024, 20:47:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

दिग्विजय की बड़ी बहन के निधन पर कमलनाथ ने शोक व्यक्त किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2019 2:19PM | Updated Date: Jan 5 2019 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बड़ी बहन श्रीमती ललित कुमारी ऋषि के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। कमलनाथ ने अपने शोक संदेश में शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है। श्रीमती ऋषि का कल शाम यहां निधन हो गया। वे 81 वर्ष की थीं। उनकी अंत्येष्टि आज यहां की जाएगी। श्रीमती ऋषि के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्रद्धांजलि देने वालों में अनेक कांग्रेस नेता भी शामिल हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »