24 Apr 2024, 05:10:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

सरकार का फैसला लागू - पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश हो गए शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2019 11:54AM | Updated Date: Jan 2 2019 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर मैदानी पदस्थापना पर कार्यरत सभी पुलिस कर्मचारियों को नव वर्ष के पहले दिन पुरस्कार स्वरुप साप्ताह में एक दिन का अवकाश प्रदान करने के निर्देश दिए। अब से मैदानी पदस्थापना पर कार्यरत समस्त पुलिस कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश प्रदान किया जाएगा। यदि अपरिहार्य परिस्थिति में कोई कर्मचारी इस अवकाश का उपभोग नहीं कर पाता है तो वह उसी महीने में अन्य किसी दिन इस अवकाश का लाभ ले सकेगा। यदि उस महीने में वह इस अवकाश का उपभोग नहीं करता है तो यह अवकाश स्वत: समाप्त हो जाएगा। 
 
वंदेमातरम गाने पर लगी रोक 
प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के वंदेमातरम गाने पर रोक लगा दी है। सरकार ने फैसला लिया है कि हर महीने की पहली तारीख को राज्य सचिवालय में वंदे मातरम नहीं गाया जाएगा। कर्मचारियों के वंदे मातरम गाने पर रोक लगाते हुए कहा गया है कि वे जनता के कल्याण के कामों पर ध्यान दें। बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार के राज में सरकारी कर्मचारियों के वंदे मातरम गाने पर रोक लगा दी गई है। इससे उनकी सोच जाहिर होती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »