29 Mar 2024, 19:42:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी : कानून मंत्री बोले - लागू होगा पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2018 11:48AM | Updated Date: Dec 30 2018 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। प्रदेश में मंत्रियों को विभागों के बंटवारे के साथ सरकार हरकत में आ गई है। सरकार के मंत्री अपने विभाग को लेकर एक्शन में नजर आने लगे हैं। मंत्रालय में बैठकों की हलचल तेज होती जा रही। मंत्री अपने विभाग के अधिकारियों से विभाग के कामकाज को लेकर जानकारी जुटाने में लग गए हैं। शनिवार को कुछ मंत्रियों ने अहम बातें कहीं। राज्य के नवनियुक्त विधि और विधायी कार्य मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राज्य में 'पत्रकार प्रोटेक्शन अधिनियम' लागू किया जाएगा।
 
पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सरकार वचनबद्ध है। कांग्रेसियों के केस होंगे वापस कानून मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि कांग्रेस नेताओं पर दर्ज सभी राजनीतिक मामले वापस लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा कार्यकाल के दौरान कांग्रेस नेताओं पर दर्ज हुए सभी राजनीतिक केस वापस लिए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने व्यापमं और ई-टेंडरिंग घोटालों की जांच कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि हम वो सड़क देंगे जो स्मूथ हो। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »