20 Apr 2024, 06:12:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सीएम निवास छोड़ अपने नए घर पहुंचे 'कॉमनमैन' शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2018 2:27PM | Updated Date: Dec 21 2018 2:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री निवास छोड़कर अपने नए निवास में पहुंच गए। शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लोगों से कहा - आज से मैं अपने नए आवास बी-8, 74 बंगले पर आप अभी से मिलूंगा। घर पहले से छोटा है, पर दिल हमेशा की तरह बड़ा है। बेझिझक आते रहें और मिलते रहें, मेरे घर के दरवाजे आप के लिए हमेशा खुले हैं। ये जीवन आप लोगों के लिए ही समर्पित है।  चौहान ने मुख्यमंत्री पद से हटते ही ट्विटर पर अपना स्टेटस 'कॉमनमैन ऑफ मध्यप्रदेश' कर लिया है। 
 
इसके पहले कल चौहान ने भोपाल से बीना तक की यात्रा ट्रेन से की थी। इस दौरान की कई तस्वीरें ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा था कि लोगों से उन्हें बेहद प्यार मिल रहा है और वे इससे अभिभूत हैं। भोपाल से बीना के बीच दो स्टेशनों गंजबासौदा और मंडीबामोरा पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने स्टेशन पहुंच कर उनका स्वागत किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »