20 Apr 2024, 02:54:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एसआर मोहंती होंगे एमपी के नए मुख्य सचिव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 19 2018 11:46AM | Updated Date: Dec 19 2018 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। प्रदेश में नया मुख्यमंत्री बनने के बाद अब नए मुख्य सचिव को लेकर रास्ता साफ हो गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष व 1982 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी एसआर मोहंती प्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे। सीएम कमलनाथ ने उनके नाम को फाइनल कर दिया है, जिसके बाद अब प्रशासनिक गलियारों का भी माहौल गरमा गया है। मंगलवार को नए मुख्य सचिव को लेकर सीएम कमलनाथ ने कुछ अधिकारियों के  अलावा कांग्रेस के कुछ खास नेताओं से भी चर्चा की।
 
इसके बाद कांग्रेस के एक नेता ने एसआर मोहंती को मुख्य सचिव बनाने का सुझाव दिया, जिसके बाद सीएम नाथ ने मोहंती के नाम को फाइनल कर दिया है। मंत्रालय के सूत्र बताते हैं कि आईएएस मोहंती को मुख्य सचिव के लिए ओएसडी बनाने का आदेश जारी करने वाले थे, लेकिन मुख्य सचिव बीपी सिंह से सीनियर होने का हवाला देकर आईएएस मोहंती ने मुख्य सचिव का ओएसडी बनने से परहेज किया, जिसके बाद मोहंती की मंशा को भांपते हुए सीएम नाथ ने ओएसडी का आदेश रोक दिया गया। अब उनको मुख्य सचिव बनाया जा रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »