20 Apr 2024, 06:47:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक सड़क हादसे में युवक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2018 4:05PM | Updated Date: Mar 5 2018 4:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। शाहपुर थाना प्रभारी राजेंद्र धुर्वे ने बताया कि शाहपुर में रविवार देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग 69 पर मोतीढाना गांव के पास एक कार में सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल आकर टकरा गई। टक्कर में बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं हादसे में एक अन्य युवक गंभीर घायल है, जिसकी पहचान राजधानी भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र के निवासी दीपक रैकवार (30) के तौर पर हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »