16 Apr 2024, 14:21:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

एमपी के बैतूल जिले में बारिश के साथ गिरे ओले - खराब हुई फसले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2018 5:26PM | Updated Date: Feb 11 2018 5:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में रविवार सुबह कई स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ओले गिरे जिससे वहां ठंड बढ़ गर्इ। जिले के चिचोली सहित निवारी ,रोझड़ा, मालीपुरा, नसीराबाद गांव में सुबह हल्की बारिश के साथ लगभग दस मिनट तक ओलावृष्टि हुई। इससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। 
 
सुबह सूर्य निकलने बाद एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। अचानक बादलों के आने के बाद तेज ओले गिरने से  ठंड को फिर से बढ़ा दिया है। हालांकि ओलावृष्टि के रुकने के बाद फिर से धूप खिल गई। ओलावृष्टि के चलते गेहूं, चना, मटर, मसूर की फसलों को नुकसान होने के साथ साथ आम और महुआ सहित जगंल मे होने वाली उपज को नुकसान पहुचा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »