25 Apr 2024, 10:41:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आज एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बैतूल जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर भैसदेही थाना के गुदगाँव से भैंसदेही मार्ग पर मदरसा के समीप एक यात्री बस अनियंत्रित होकर  गिर  गई। इस हादसे में 14 लोग घायल हो गए। घायलों को 108 मदद से सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया। घटना की सूचना लगते ही पुलिस अधीक्षक डी आर तैनीवार मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने समस्त घायलों को शासकीय अस्पताल 100 डायल की मदद से भिजवाया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »