29 Mar 2024, 01:08:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के शाहपुर में आंगनबाड़ी सहायिका के साथ दुराचार की घटना सामने आई है। शाहपुर थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के बच्चों को छोड़कर वापस लौट रही थी। उसी दौरान बरबटपुर में रहने वाले महेन्द्र उपराले (25) ने जबरन अपने घर में खींच लिया और उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। 

पीड़िता किसी तरह से उसके चंगुल से छूटकर भागी और थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »