23 Apr 2024, 22:17:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

रम एंड ओनियन से रोके हेयर फॉल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2015 12:35PM | Updated Date: Mar 31 2015 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हेयर फॉल से परेशान है तो जल्‍द से जल्‍द इससे निजात पाने की कोशिश करना जरूरी है। बालों सें जुड़ी समस्‍या के कारण हमारे बाल गिरने लगते है और हम इसे नजरअंदाज कर देते है। अगर आपके बाल कभी कभी गिरते है तो ये समान्‍य बात है लेकिन हर दिन बालों का बहुत अधिक गिरना चिंता की बाता है। इस नुस्‍खे का इस्‍तेमाल करने से आपकी समस्‍या का अंत हो जाएगा। 
 
 
 
एक प्याज काटकर रम से भरे एक गिलास में डाल दें। इसे रात भर रखा रहने दें। दूसरे दिन रम को छान लें। प्याज के टुकड़े अलग हो जाएंगे। इस रम से बालों की मसाज करें। सप्ताह में दो बार ऐसा करने से बाल गिरना बंद हो जाते हैं
प्याज बालों को गिरने से रोकता है क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में सल्फर मौजूद होता है। यही कारण है कि प्याज का रस बालों में लगाने पर इसमें पाया जाने वाला सल्फर रक्त संचार बढ़ाता है। इसका रस स्कल्प इन्फैक्शन को खत्म करता है। साथ ही, बालों को मजबूत बनाता है।
 
 
 
इसके अलावा आप प्‍याज का प्रयोग करके भी बालों का गिरना रोक सकती हैं-
1. इसे बालों में लगाने के तीन तरीके हैं जो तरीका आपको अच्छा लगेे वह आप अपना सकती हैं। प्याज को मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर पीस लें। इसके बाद रस को छान लें। इसे अपनी उंगली के पोरों से बालों में लगाएं। तीस मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद बालों को किसी अच्छे शैम्पू से धो लें। ये काम हफ्ते में तीन बार करें।
 
2. एक-चौथाई कप प्याज के रस में थोड़ा शहद मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाएं। बाल गिरने की समस्या खत्म हो जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »